पावरकाम कर्मचारी दो दिसंबर तक रहेंगे हड़ताल पर

पावरकाम कर्मचारी यूनियन के एक फ्रंट ने 16 से 26 नवंबर तक हड़ताल करने का फैसला लिया था

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 03:56 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:30 PM (IST)
पावरकाम कर्मचारी दो दिसंबर तक रहेंगे हड़ताल पर
पावरकाम कर्मचारी दो दिसंबर तक रहेंगे हड़ताल पर

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पावरकाम कर्मचारी यूनियन के एक फ्रंट ने 16 से 26 नवंबर तक हड़ताल करने का फैसला लिया था, जिससे उम्मीद थी कि 27 नवंबर से कुछ कर्मचारी हड़ताल खत्म करके कार्य पर लौट आएंगे। लेकिन इन कर्मचारियों ने अब हड़ताल को दो दिसंबर तक बढ़ा दिया है, जिस कारण आने वाले दिनों में अगर कोई बड़ा फाल्ट आता है, तो लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

यूनियन नेताओं ने कहा कि वह सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि सरकार व मैनेजमेंट उनकी मांगों को पूरा करने से इन्कार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य को लेकर किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही, जिस कारण उन्हें संघर्ष तेज करना पड़ा। उन्होंने पावरकाम की मैनेजमेंट से मांग की कि एक दिसंबर 2011 और पे-बैंड पंजाब सरकार के साथ अंतर कायम रखते हुए लागू किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाएं, 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को केंद्र सरकार के स्केल के बजाय पंजाब सरकार का स्केल लागू किया जाए, विभिन्न समय के दौरान मैनेजमैंट के साथ हुए समझौते लागू किए जाएं, पे-कमिशन की रिपोर्ट 2 पक्षीय बातचीत करके लागू की जाए, डीए की किस्तों का बकाया तुरंत लागू किया जाए। यदि पावरकाम की मनेजमैंट द्वारा ज्वाइंट फोर्म को बैठक देकर मामले हल न किए तो संघर्ष को आने वाले समय में तेज किया जाएगा। उधर, हड़ताल के कारण फाल्ट ठीक करने में लोगों को पावरकट का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके हरीश चंद्र, सर्कल अध्यक्ष दर्शन लाल, पंकज नारंग, सुभाष चंद्र, सुदेश कुमार, पूर्ण सिंह, कृष्ण लाल, संदीप कुमार, राजेश कुमार, नरिदर कुमार, दर्शन सिंह, कुलबीर सिंह, दर्शन लाल, सतनाम सिंह, सुरिदर कुमार, विकास खेड़ा, सोनम व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी