एक किलो अफीम समेत तस्कर दबोचा

नगर थाना पुलिस ने अफीम सहित एक व्यकित को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 03:31 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 03:31 PM (IST)
एक किलो अफीम समेत तस्कर दबोचा
एक किलो अफीम समेत तस्कर दबोचा

संवाद सहयोगी, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने अफीम सहित एक व्यकित को गिरफ्तार किया है। सहायक थानेदार सतपाल शनिवार शाम पुलिस टीम के साथ ईदगाह बस्ती लिंक रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली। उसके पास मौजूद लिफाफे में एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपित युवक की पहचान भीखाराम पुत्र भागाराम निवासी गांव पुगलिया सोमेसर, जिला जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी