मोदी ने लिया ऐतिहासिक फैसला, मलोट की घटना पर शिकवा नहीं : नारंग

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेकर प्रशंसनीय व ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह बात भाजपा विधायक अरूण नारंग ने अपने निवास पर बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में कही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 10:06 PM (IST)
मोदी ने लिया ऐतिहासिक फैसला, मलोट की घटना पर शिकवा नहीं : नारंग
मोदी ने लिया ऐतिहासिक फैसला, मलोट की घटना पर शिकवा नहीं : नारंग

संवाद सहयोगी, अबोहर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेकर प्रशंसनीय व ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह बात भाजपा विधायक अरूण नारंग ने अपने निवास पर बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में कही।

विधायक नारंग ने कहा कि इससे किसानों की काफी लंबे समय से आ रही मांग पूरी हो गई है। उन्होने कहा कि अब इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होने इस दौरान हुई घटनाओं पर भी दुख प्रकट किया। उन्होने कहा कि मोदी सरकार व भाजपा किसानों के खिलाफ नहीं जा सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित के लिए कृषि लोन, कृषि क्रेडिट कार्ड जैसे अनेक निर्णय लिए हैं व अब एमएसपी पर भी कमेटी बनाकर इसका दायरा बढ़ाकर राहत प्रदान की जाएगी। उन्होने कहा कि इस फैसले से आपसी भाईचारा फिर बढेगा। विधायक नारंग ने कहा कि शायद कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हो रही इस लिए उनके नेता इसका स्वागत करने की बजाय टिप्पण्यिां कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि मलोट में उनके साथ जो दुखद घटना हुई थी, लेकिन अब उनके मन में किसानों के प्रति कोई गिला शिकवा नहीं है। वह हमारे भाई हैं व उन्होंने उन्हें वोट देकर एमएलए बनाया था। शिअद के साथ गठबंधन या कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब काम हाईकमान का है। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक छाबडा, गौरव टक्कर व डा. विशाल तनेजा उपस्थित थे।

कानून वापस होने से किसानों की हुई जीत: सिद्धू संवाद सूत्र, फाजिल्का : आम आदमी पार्टी फाजिल्का के हलका इंचार्ज समरबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने अपनी जिद्द छोड़ दी होती तो तो किसानों और पूरे देश को इतना बड़ा संघर्ष नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि यह किसानों की एकता और संघर्ष की जीत हुई है। सिद्धू ने कहा कि इस संघर्ष और जीत को हमेशा के लिए याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज इस जीत पर पूरा देश खुशी मना रहा है और यह सब महान गुरू श्री गुरू नानक देव जी के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।

chat bot
आपका साथी