मोदी सरकार की नीतियां घर-घर पहुंचाने के लिए बांटी पुस्तकें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर विधायक अरुण नारंग के नेतृत्व में मंडी नं. 2 व बाजार नं. 9 में जनसंपर्क किया गया। इस मौके पर जनसंपर्क अभियान प्रभारी डा. रिशी नारंग जिला महामंत्री टीटू छाबड़ा उत्तरमंडल प्रधान अशोक छाबड़ा भी उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 10:13 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 10:13 PM (IST)
मोदी सरकार की नीतियां घर-घर पहुंचाने के लिए बांटी पुस्तकें
मोदी सरकार की नीतियां घर-घर पहुंचाने के लिए बांटी पुस्तकें

जागरण संवाददाता, अबोहर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर विधायक अरुण नारंग के नेतृत्व में मंडी नं. 2 व बाजार नं. 9 में जनसंपर्क किया गया। इस मौके पर जनसंपर्क अभियान प्रभारी डा. रिशी नारंग, जिला महामंत्री टीटू छाबड़ा, उत्तरमंडल प्रधान अशोक छाबड़ा भी उपस्थित थे।

विधायक नारंग ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और वह देश की जनता के लिए कई परियोजनाएं चला रहे हैं। इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण मंडलों में जाकर लोगों से संवाद करते हुए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। नारंग ने कहा कि एक साल के अंदर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है। सरकार ने कई एतिहासिक फैसले लिए है। धारा-370 को हटाए जाने के साथ-साथ ऐसे कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं जो आने वाले दिनों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण काल में भी सरकार ने आम जनों की सेवा में कोई कमी नहीं दी।

इस मौके पर डा. रिशी नारंग ने बताया कि अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की नीतियों की जानकारी देती पुस्तक दुकान-दुकान व घर-घर जाकर बांटी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है वह अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लें और मोदी सरकार की नीतियां घर-घर तक पहुंचाएं।

chat bot
आपका साथी