घर से उठा नाबालिगा से किया दुष्कर्म

जिले के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय युवती ने दो युवकों पर घर से उठाकर मोटर पर ले जा दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। सदर थाना जलालाबाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:12 AM (IST)
घर से उठा नाबालिगा से किया दुष्कर्म
घर से उठा नाबालिगा से किया दुष्कर्म

संवाद सूत्र, जलालाबाद : जिले के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय युवती ने दो युवकों पर घर से उठाकर मोटर पर ले जा दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। सदर थाना जलालाबाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि छह दिसंबर की रात करीब दस बजे वह घर में बने शौचालय में जाने के लिए उठी। प्रांगण में अंधेरा होने के चलते जब उसने लाइट जलाई तो सामने संदीप सिंह व काला सिंह गेट के पास खड़े हुए थे। आरोपितों को देख जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो संदीप सिंह ने उसका मुंह हाथ से दबा लिया और उसे उठाकर घर के बाहर बनी मोटर पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों ने उसको धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को भी न बताए। लेकिन घर आकर उसने सारी बात परिजनों को बताई, जिन्होंने उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। एसआइ परमजीत कौर ने कहा कि पीड़ित युवती की शिकायत पर उन्होंने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी