निश्शुल्क कानूनी सेवाओं की दी ट्रेनिग

जिला एवं सेशन जज तरसेम मंगला की अगुवाई में जिला कानूनी सेवा अथारिटी के सचिव अमनदीप सिंह ने फाजिल्का के सरकारी हाई स्कूल व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्थापित लीगल लिटरेसी क्लबों को निश्शुल्क कानूनी सेवाओं बारे ट्रेनिग दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:49 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:49 PM (IST)
निश्शुल्क कानूनी सेवाओं की दी ट्रेनिग
निश्शुल्क कानूनी सेवाओं की दी ट्रेनिग

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिला एवं सेशन जज तरसेम मंगला की अगुवाई में जिला कानूनी सेवा अथारिटी के सचिव अमनदीप सिंह ने फाजिल्का के सरकारी हाई स्कूल व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्थापित लीगल लिटरेसी क्लबों को निश्शुल्क कानूनी सेवाओं बारे ट्रेनिग दी। यह ट्रेनिग 22 व 23 सितंबर को दी गई।

उन्होंने क्लब के इंचार्जाें को ट्रेनिग के दौरान बताया कि इस ट्रेनिग का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कंपैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच कार्यक्रम दो अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसमें आम लोगों के लिए जागरूकता मुहिम होगी। उन्होंने नालसा की स्कीमों बारे बताया कि आपदा से पीड़ित को कानूनी सेवाएं, तस्करी व व्यापारक शोषण के शिकार को कानूनी सेवाएं, संगठित क्षेत्र में कर्य करने वालों को कानूनी सेवाएं, बच्चों व उनकी सुरक्षा के लिए कानूनी सेवाएं, मानसिक तौर पर बीमार व मानसिक रूप से अपाहिज व्यक्ति को कानूनी सेवाएं, बुजुर्गों को कानूनी सेवाएं, तेजाब पीड़ित को कानूनी सेवाएं आदि निशुल्क कानूनी सेवाएं दी जाती है। कोई भी व्यक्ति को अनसूचित जाति के साथ संबंध रखता हो, महिला, हिरासत में व्यक्ति, जिस व्यक्ति की वार्षिक आमदन 300000 रूपये कम हो, उसको निशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इन निशुल्क कानूनी सेवाओं में वकीलों की सेवाएं, कोर्ट फीस, गवाहों के खर्च आदि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा अदा किए जाते है। उन्होंने क्लबों के इंचार्जों को इस संबंधी बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कहा।

जरूरतमंदों को दी ट्राइसाइकिल संस, अबोहर : नर सेवा नारायण सेवा समिति की ओर से सरकारी अस्पताल में समिति के मीरा कक्ष कार्यालय में वीरवार को दो जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल बांटी गई। ट्राइसाइकिल स्व. विजय कुमार की याद में उनके परिवार व शेर सिंह विजय कुमार ज्वैर्लस ने भेंट की।

समिति प्रमुख राजू चराया ने बताया कि अब तक संस्था द्वारा 267 जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल व व्हीलचेयर उपलब्ध करवा चुकी है। इस अवसर पर सुभाष स्वामी, अनू सोनी, प्रेम नरूला, सोनू शर्मा, बिटटू, रवि, गुरमीत, सोनू ग्रोवर, सुमित फुटेला, अंचित मोगा, दीनू शर्मा, अमित, विजय शर्मा, नीतिश शर्मा, विवान सूरी, सहज सूरी, संयोगिता रानी, प्रोजेक्ट इंचार्ज सोनू शर्मा व प्रेम नरूला मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी