माया देवी स्कूल में पुरस्तार वितरण समारोह करवाया

माया देवी मेमोरियल आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल केराखेड़ा का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Mar 2020 04:12 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2020 04:12 PM (IST)
माया देवी स्कूल में पुरस्तार वितरण समारोह करवाया
माया देवी स्कूल में पुरस्तार वितरण समारोह करवाया

संवाद सहयोगी, अबोहर: माया देवी मेमोरियल आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल केराखेड़ा का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह की मुख्यातिथि पंजाबी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक प्रिसिपल स्वर्ण सिंह थे। जबकि विशेष मेहमान अमरदीप मेमोरियल कॉलेज के संस्थापक गुरचरण सिंह शेरगिल, बलकार सिंह, सर्बजीत सिंह व गुरप्रीत सिंह थे। इस अवसर पर स्कूल का वार्षिक नतीजा भी घोषित किया गया। प्रत्येक कक्षा के पहले पांच स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने योगा पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया। जागो वोटर जागो पर सुंदर स्किट प्रस्तुत की गई। स्कूल के नन्हें बच्चों द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया। बलकार सिंह ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव को विद्यार्थियों के साथ सांझे किए। प्रिसिपल स्वर्ण सिंह ने अपने भावपूर्ण शब्दों में आज की आर्थिक स्थिति, किसानी मंदहाली व फजूल खर्ची पर चिता जाहिर करते हुए विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की।

स्कूल के पुराने विद्यार्थियों व विभिन्न सरकारी विभागों में तैनात गगनदीप कंबोज, सिमनजीत व दलजीत कौर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य मेहमान स्वर्ण सिंह, विशेष मेहमानों सहित कोरियोग्राफी डायरेक्टर सुखदेव सिंह व हैंडबॉल कोच गुरलाल सिंह को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन स्कूल के पंजाबी लेक्चरार सुखबीर सिंह, अंग्रेजी लेक्चरार गुरमीत सिंह व रषमीत कौर अजयपाल, आरती, प्रिटी, पारूल व मुस्कान ने किया। राज कुमार कंबोज ने सभी का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी