भारतीय खेमे में मना योग दिवस, पाक खेमा रहा खाली

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा की महाबीर सादकी चौकी पर सीमा सुरक्षा बल, आ‌र्ट्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 10:48 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 10:48 PM (IST)
भारतीय खेमे में मना योग दिवस, पाक खेमा रहा खाली
भारतीय खेमे में मना योग दिवस, पाक खेमा रहा खाली

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा की महाबीर सादकी चौकी पर सीमा सुरक्षा बल, आ‌र्ट्स ऑफ लि¨वग, गायत्री परिवार संस्था व स्वामी जगदीश मुनि की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं व शहर के लोगों ने योग किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब साढ़े छह बजे सीमा सुरक्षा बल के 181 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी आरएस बोहरा ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके उनके साथ सहायक कमांडेंट ई मीना, समारोह के संयोजक लीलाधर शर्मा, समाजसेवी राज सोढ़ा भी उपस्थित रहे।

बॉर्डर ऐरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष एलडी शर्मा ने बताया कि आर्टस आफ लि¨वग के चेतन सेतिया, पुण्य सेतिया, बलबीर ¨सह ने एक घंटे तक सभी योग क्रियाएं करवाई, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने भी भाग लिया। गायत्री परिवार के हीरा लाल ने प्रज्ञा व्यायाम व विश्व शांति की प्रार्थना करवाई। इस समारोह के समापन पर बीएसएफ के अधिकारियों, योग करवाने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

भारत-पाक सीमा की सादकी महाबीर चौकी पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां भारतीय खेमे में खुशी का माहौल था, तो वहीं पाक खेमा पूरी तरह से शांत था। लगातार तीसरे साल भी पाकिस्तान नागरिकों व सेना ने चौकी पर योग दिवस नहीं मनाया। बीएसएफ की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम की घोषणा के साथ ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान भी भारत की इस अदभुत योग कला का समर्थन करते हुए अपने पैवेलियन में योग कार्यक्रम का आयोजन करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाक खेमे में भारतीय योग कार्यक्रम के दौरान सूनापन छाया रहा।

96वीं व 169वीं बटालियन ने भी मनाया योग दिवस

उधर सीमा सुरक्षा बल के सैक्टर मुख्यालय में डीआइजी मीना के दिशानिर्देशों पर योग कैंप लगाया गया। जिसमें बीएसएफ के अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया। फाजिल्का के रामपुरा मुख्यालय में सीमा सुरक्षा बल की 96वीं बटालियन ने एक्ट फाउंडेशन आफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे एकल विद्यालयों के अचार्यो के साथ मिलकर योग किया। 169वीं की बटालियन द्वारा भी मुख्यालय में कमांडेंट पीके पंकज के दिशानिर्देशों पर योग शिविर लगाया गया। जिसका उद्घाटन द्वितीय कमान अधिकारी जस¨वद्र पाल ने किया।

chat bot
आपका साथी