कैलाश नगर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी

फाजिल्का : श्रीराम संकीर्तन मंदिर की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को सुबह पांच बजे कैलाश नगरी की विभिन्न गलियों में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का विभिन्न गलियों में भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 04:19 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 04:19 PM (IST)
कैलाश नगर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी
कैलाश नगर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : श्रीराम संकीर्तन मंदिर की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को सुबह पांच बजे कैलाश नगरी की विभिन्न गलियों में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का विभिन्न गलियों में भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी नत्थू राम शर्मा ने बताया कि सुबह पांच बजे निकाली गई प्रभातफेरी के दौरान भजन मंडली द्वारा श्रीकृष्ण व श्रीराम के भजनों का गुणगान किया गया। दो सितंबर को गांधी नगर व तीन सितंबर को जट्टियां मोहल्ला में प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

मंदिर कमेटी के प्रधान केवल कृष्ण कामरा ने बताया कि तीन सितंबर की शाम को भगवान कृष्ण जी का दरबार सजाया जाएगा व कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियां पेश की जाएगी। पुजारी राजेश शर्मा व चिमन लाल शर्मा ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव रात्रि साढ़े आठ बजे से सवा 12 बजे तक चलेगा। रात्रि साढ़े दस बजे से लेकर 12 बजे तक भगवान कृष्ण का संकीर्तन होगा। 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म होगा व इसके बाद सवा 12 बजे आरती होगी। इस दौरान रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की जाएगी। अध्यक्ष कामरा ने बताया कि 13 सितंबर से 23 सितंबर तक मंदिर में श्री गणेश महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें दस दिन तक सुबह व शाम गणेश जी का पूजन व आरती होगी व रात्रि के समय संकीर्तन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी