सात किलो चूरा पोस्त सहित महिला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जलालाबाद (फाजिल्का) : थाना सदर जलालाबाद पुलिस ने 7 किलो चूरा पोस्त सहित एक महिला को गि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 10:58 PM (IST)
सात किलो चूरा पोस्त सहित महिला गिरफ्तार
सात किलो चूरा पोस्त सहित महिला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जलालाबाद (फाजिल्का) : थाना सदर जलालाबाद पुलिस ने 7 किलो चूरा पोस्त सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला की पहचान गांव मोहर ¨सह वाला की रहने वाली सुमित्रा बाई के रूप में हुई है। जांच अधिकारी तिलक राज ने बताया कि जब पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। तभी एक महिला पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गई और दौड़ने लगी। पुलिस ने महिला को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सात किलो डोडा भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ।

chat bot
आपका साथी