जागो निकाल दिया प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संदेश

फाजिल्का। ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 100 कन्याओं ने प्रदूषण रहित पटाखा मुक्त ग्रीन दीपावली मनाने के लिए जागरूकता अभियान छेड़ते हुए जागो निकाली। जागो निकालने वाली लड़कियों ने हाथों में मोमबत्तियां ली हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 04:27 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 04:27 PM (IST)
जागो निकाल दिया प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संदेश
जागो निकाल दिया प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संदेश

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 100 कन्याओं ने प्रदूषण रहित पटाखा मुक्त ग्रीन दीपावली मनाने के लिए जागरुकता अभियान छेड़ते हुए जागो निकाली। जागो निकालने वाली लड़कियों ने हाथों में मोमबत्तियां ली हुई थी। लड़कियों ने अनोखे ढंग से प्रदूषण रहित ग्रीन दीपावली मनाने का संदेश दिया और स्वंय भी प्रण लिया कि वह पटाखे चलाए बिना ही स्कूल के होस्टल में दीपावली मनाएंगी। इस मौके पर ¨प्रसिपल संदीप धूड़िया, रेनूका, पूजा रानी, गुर¨वदर कौर तथा तुलसी देवी उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी