जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे मंदिर

फाजिल्का शहर के मंदिरों में दुर्गाष्टमी और रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठे। विभिन्न मंदिर कमेटियों के सदस्यों व श्रद्धालुओं द्वारा दोपहर 12 बजे आतिशबाजी करके प्रभु श्रीराम के जन्म की खुशी मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 11:09 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 11:09 PM (IST)
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे मंदिर
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे मंदिर

जागरण संवाददाता, फाजिल्का : शहर के मंदिरों में दुर्गाष्टमी और रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठे। विभिन्न मंदिर कमेटियों के सदस्यों व श्रद्धालुओं द्वारा दोपहर 12 बजे आतिशबाजी करके प्रभु श्रीराम के जन्म की खुशी मनाई। दुर्गाष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में सुबह के समय कन्याओं का पूजन किया गया। श्री राम संकीर्तन मंदिर में सुबह 108 कंजकों का पूजन किया। छह अप्रैल से चल रही श्री नव पारायण के पाठों का भोग डाला गया। सुबह दस बजे से लेकर 12 बजे तक श्रीराम के भजनों का गुणगान किया गया। 12 बजे श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया। मेहमान अश्विनी लूना, बंटी पटवारी, एलडी शर्मा व अशोक चुचरा द्वारा श्री राम का पूजन किया गया। भंडारा लगाया गया। श्री दुग्र्याणा मंदिर में दुर्गाष्टमी पर्व पर सुबह पांच बजे मां का पूजन हुआ। इसके बाद महिला श्रद्धालुओं द्वारा भजन संकीर्तन किया गया, सात बजे आरती हुई, जिसके बाद कंजकों का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। श्री हनुमान मंदिर में दुर्गाष्टमी पर सुबह साढ़े नौ बजे कंजक पूजन किया गया।

chat bot
आपका साथी