घर में घुस महिला से की छेड़छाड़, बिजली बोर्ड कर्मी पर केस

सदर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर बिजली बोर्ड के कच्चे कर्मचारी पर धारा 354 के तहत छेड़छाड़ का पर्चा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 05:07 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 06:31 AM (IST)
घर में घुस महिला से की छेड़छाड़, बिजली बोर्ड कर्मी पर केस
घर में घुस महिला से की छेड़छाड़, बिजली बोर्ड कर्मी पर केस

संवाद सूत्र, फाजिल्का : सदर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर बिजली बोर्ड के कच्चे कर्मचारी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गांव लक्खे के उताड़ निवासी सीमा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही वासी शिदरपाल सिंह जोकि बिजली बोर्ड में कच्चा कर्मचारी है, उसके घर आया था। उसको घर में अकेली देखकर वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित शिंदरपाल सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी