मंडी लाधूका में युवाओं ने 125 यूनिट रक्तदान किया

फाजिल्का : श्रीराम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी ने लायंस क्लब विशाल व एचडीएफसी बैंक फाजिल्का के सहयोग से मंडी लाधूका में एक रक्तदान कैंप लगाया। इसमें युवाओं ने 125 यूनिट रक्तदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 04:25 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 04:25 PM (IST)
मंडी लाधूका में युवाओं ने 125 यूनिट रक्तदान किया
मंडी लाधूका में युवाओं ने 125 यूनिट रक्तदान किया

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : श्रीराम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी ने लायंस क्लब विशाल व एचडीएफसी बैंक फाजिल्का के सहयोग से मंडी लाधूका में एक रक्तदान कैंप लगाया। इसमें युवाओं ने 125 यूनिट रक्तदान किया।

संस्था के शिविर प्रभारी राजीव कुकरेजा व नीरज खोसला ने बताया कि यह कैंप मंडी लाधूका में लगाया गया चौथा कैंप था। संस्था ने सभी रक्तदानियों को मेडल एवं ब्लड बैंक फाजिल्का की तरफ से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एचडीएफसी ब्रांच फाजिल्का के शक्ति पाहवा व प्रदीप जैन ने सभी रक्तदानियों को शिल्ड देकर सम्मानित किया। कुकरेजा ने बताया कि संस्था का अगला कैंप 21 नवंबर को सिविल अस्पताल में रोशन करो ¨जदगियां प्रोजेक्ट के तहत स्व. केवल कृष्ण गुगलानी की याद में लगाया जाएगा। आयोजन में अश्वनी परूथी, गुर¨वदर ¨सह चोपड़ा, संजीव ग्रोवर, राधे वर्मा, लोकेश अरोड़ा, अमरजीत शर्मा, ईश¨वदर ¨सह, प्रेम फुटेला, व¨रदर शर्मा, विकास झींझा, नीरज ठकराल, गिरधारी सिलाग, पायल खुराना, बलराम, सोनू न¨रदर चांदमारी, सुभाष पंचाल, नवीन वाट्स, लखबीर ¨सह, मंगत ¨सह, सुख¨वदर ¨सह, जसवंत प्रजापति व अन्यों में सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी