भाजपा ने पुलवामा में हुए हमले के विरोध में फूंका आतंकवाद का पुतला

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : भारतीय सेना के सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के विरोध में जिला भाजपा व भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 12:22 AM (IST)
भाजपा ने पुलवामा में हुए हमले के विरोध में फूंका आतंकवाद का पुतला
भाजपा ने पुलवामा में हुए हमले के विरोध में फूंका आतंकवाद का पुतला

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : भारतीय सेना के सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के विरोध में जिला भाजपा व भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष सुबोध वर्मा व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिकंदर कपूर व जिला महामंत्री सुनील मैनी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान में आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा नेताओं व वर्करों द्वारा पाकिस्तान व आतंकवाद के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की गई।

जिलाध्यक्ष सुबोध वर्मा ने बताया कि भाजपा आतंकवादी हमले की घोर ¨नदा करती है। आज पूरा देश शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जनमानस की भावनाओं को देखते हुए केंद्र की सरकार द्वारा इस हमले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिकंदर कपूर ने कहा कि आज सभी भारतवासी इन शहीद सैनिकों को नमन करते हुए शहीद सैनिकों के परिवारों और भारतीय सेना के साथ पूरा देश खड़ा है।। जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद भगत ¨सह मार्केट से लेकर संजीव सिनेमा चौक तक रोष मार्च निकाला गया, जिसके बाद पाकिस्तान में आतंकवाद का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। इस मौके नगर परिषद अध्यक्ष राकेश धूड़िया, जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, जिला उपाध्यक्ष मोना कटारीया, सुमन जैन, बल¨जदर कौर, मंडल अध्यक्ष संजीव धूड़िया, परमजीत शेरा, अशोक छाबड़ा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सुनील मैनी, पार्षद संदीप चलाना, सुरक्षा गुप्ता, बाबूलाल अरोड़ा, सुरजीत भोभीया, गगन मंगा, डा. राकेश गुप्ता, देसराज उपनेजा, पुरषोतम, मंजिल, कुलबीर ¨सह, सरपंच नगीन गोयल, सनी सरोआ, ¨प्रस शर्मा, मंजीत गांधी, रुबी बेदी, अंकुश फुटेला, सर्मथ भूसरी, मनजीत कटारिया, सोनू खुंगर, रमेश कटारिया, भारत सोनी, हनी बहल, दीक्षित, प्रेम कुमार, अजय मलकट, ऋषि व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी