जलालाबाद में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा की ओर से 26 जनवरी को दिल्ली में की जाने वाली ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर और लोगों को जागरूक करने के लिए जलालाबाद में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:05 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:05 PM (IST)
जलालाबाद में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च
जलालाबाद में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा की ओर से 26 जनवरी को दिल्ली में की जाने वाली ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर और लोगों को जागरूक करने के लिए जलालाबाद में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। यूनियन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरविदर सिंह के नेतृत्व में निकाले गए ट्रैक्टर मार्च में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर पर सवार किसानों ने भाग लिया। यह ट्रैक्टर मार्च माहमूजोईया टोल प्लाजा से शुरू होकर शहर के विभिन्न बजारों से होता हुआ आसपास गांवों में पहुंचा, जहां किसान नेताओं ने 26 जनवरी की परेड में बढ़चढ़ भाग लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। ट्रैक्टर मार्च के दौरान जोगिदर सिंह, बलवंत सिंह, जोगा सिंह, शेर सिंह, बलदेव बट्टी, मेजर सिंह खालसा, शिघारा सिंह, सावन सिंह, दर्शन सिंह, इकबाल सिंह, जसवंत सिंह, जसवीर सिंह व कई किसानों ने संबोधन किया। --- बड़ी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल

ट्रैक्टर मार्च को लेकर जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा। कई बाजारों से निकलने के चलते लोगों को काफी देर तक खड़े होकर इंतजार करना पड़ा, जिस कारण ट्रैफिक को लेकर समस्या बनी रही। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर पर इसे दूर करने का प्रयास किया। यूथ अकाली दल ने जलाए केंद्र व एनआइए के पुतले संवाद सूत्र,फिरोजपुर: शहरी यूथ अकाली दल प्रधान असीसप्रीत सिंह साईयांवाला और हलका शहरी की समूह अकाली दल की टीम की ओर से केंद्र सरकार के एनआइए के नोटिसों के खिलाफ डीसी दफ्तर के पुतले फूंक प्रदर्शन किया गया। असीसप्रीत सिंह साईयांवाला ने बताया कि पिछले लंबे समय से चले आ रहे किसानी संघर्ष का केंद्र सरकार ने हल तो क्या निकालना था, बल्कि अब किसानों के संघर्ष को दबाने के लिए एनआइए की ओर से नोटिस जारी कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार और एनआइए को अपील की कि किसानों को जो नोटिस जारी किए गए है, उन्हें रद किया जाए व कृषि सुधार कानून रद किए जाएं। इस मौके बलजीत बग्गेवाला, गुरनिशान, सुरजीत अटारी, परमजीत पंमा, जसबीर, अमन भद्दरू, हरनवनीत, बगा तेजी, दिपांश बजाज, हरप्रीत रुकनेवाला, गुरविंदर सोढेवाला, विक्रम भंडारी, सुखपाल झोंक, महक बराड़, सुरजीत बराड़, जसबीर बग्गेवाला, समर, हरजीत बराड़ आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी