सरकारी स्कूल के खिलाड़ी बने स्टेट चैंपियन

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) पढ़ाई व सभ्याचारक गतिविधियों के साथ साथ खेलों में प्रशंसनीय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 10:39 PM (IST)
सरकारी स्कूल के खिलाड़ी बने स्टेट चैंपियन
सरकारी स्कूल के खिलाड़ी बने स्टेट चैंपियन

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का)

पढ़ाई व सभ्याचारक गतिविधियों के साथ साथ खेलों में प्रशंसनीय प्रदर्शन एक विद्यार्थी के पूर्ण व्यक्तित्व के विकास का सूचक है। इसलिए विद्यार्थी के साथ साथ मेहनती अध्यापक भी बधाई के पात्र है। यह विचार ¨प्रसिपल सुभाष ¨सह ने फाजिल्का में राज्य स्तरीय स्कूल कैरमबोर्ड खेलों में पहली पोजीशन हासिल करने वाले खिलाड़यों के स्वागत सामारोह दौरान व्यक्त किए।

जानकारी देते मुख्य कोच संजीव कुमार व सहायक कोच विशाल चलाना ने बताया कि डीईओ की प्रेरणा व स्कूल ¨प्रसिपल सुभाष ¨सह के प्रयासों से इस स्कूल की सविश, निर्मल व सोनू पर आधारित कैरम बोर्ड टीम ने 64वीं राज्य स्कूल खेल में जिला फाजिल्का की प्रतिनिद्धता की। 15 नवंबर से 19 नवंबर तक चलने वाली इन खेलों के अंडर 19 कैरम बोर्ड मुकाबलों में अन्य जिलों को पछाड़ते हुए इस टीम ने चैंपियनशिप जीत ली। अब यह खिलाड़ी तामिलनाडू में होने वाली अंतर राज्य चैंपियनिशप में पंजाब राज्य की प्रतिनिद्धता करेंगे जोकि स्कूल व जिला शिक्षा विभाग के लिए गर्व की बात है।

chat bot
आपका साथी