दामाद से था झगड़ा, सास को मारा धक्का, मौत

जिले के गांव ढंडी कदीम में झगड़े के दौरान धक्का लगने से गिरी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 09:58 PM (IST)
दामाद से था झगड़ा, सास को मारा धक्का, मौत
दामाद से था झगड़ा, सास को मारा धक्का, मौत

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : जिले के गांव ढंडी कदीम में झगड़े के दौरान धक्का लगने से गिरी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढंडी कदीम निवासी सोमा रानी ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति रांझा राम का बलविद्र सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद बात पंचायत में राजीनामा हो गया। इसके बावजूद बलविद्र सिंह उनसे रंजिश रखता था। कुछ दिनों बाद बलविद्र सिंह ने अपनी लड़की के जरिए एक झूठी शिकायत देकर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया, जिसके बाद से उसका पति घर से चला गया। लेकिन बलविद्र सिंह व बूटा सिंह उसके पति रांझा राम की उसकी रिश्तेदारी में तलाश करते रहे।

पीड़िता ने बताया कि 10 सितंबर को जब वह अपने गांव भावड़ा में अपने मायके में आई हुई थी तो बलविद्र सिंह व बूटा सिंह भी वहां पहुंचे गए और आते ही ऊंची आवाज में कहने लगे आज तो इनको पुलिस के हवाले कर देना है। इस दौरान जब शोर सुनकर उसकी माता कृष्णा बाई बाहर आई तो उन्होंने उसकी माता को धक्का दिया, जिस कारण उसकी माता पीठ के बल जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। एएसआइ हरकेश कुमार ने कहा कि फिलहाल महिला सोमा रानी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी