डा. तेजवंत सिंह ढिल्लों ने संभाला सिविल सर्जन का पदभार

डिप्टी डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे डा. तेजवंत सिंह ढिल्लों को सरहदी जिले फाजिल्का में बतौर सिविल सर्जन के रूप में तैनात किया गया है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 03:28 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 06:01 PM (IST)
डा. तेजवंत सिंह ढिल्लों ने संभाला सिविल सर्जन का पदभार
डा. तेजवंत सिंह ढिल्लों ने संभाला सिविल सर्जन का पदभार

संवाद सूत्र, फाजिल्का : डिप्टी डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे डा. तेजवंत सिंह ढिल्लों को सरहदी जिले फाजिल्का में बतौर सिविल सर्जन के रूप में तैनात किया गया है, जिन्होंने शुक्रवार को चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालते ही उन्होंने सेहत स्टाफ के साथ बैठक की और कोरोना के फैलते प्रसार को रोकने के लिए गतिविधियों में तेजी लाने का आह्वान किया।

डा. ढिल्लों 82 बैंच के पटियाला से एमबीबीएस हैं। पहली बार बतौर मेडिकल अफसर उन्होंने भुच्चो खुर्द, जिला बठिडा में ड्यूटी ज्वाइन की। 1995 से 1998 अमृतसर मेडिकल कालेज से मेडिसिन में पीजी की ओर नवंबर 2013 में उनकी सेवाओं को देखते हुए भुच्चो मंडी में बतौर एसएमओ लगाया गया। फरवरी 2020 में उनको डिप्टी डायरेक्टर लगाया गया और एक जनवरी 2021 को वह सिविल सर्जन बठिडा बने। एक जनवरी 2022 से 27 जनवरी 22 तक उनको डिप्टी डायरेक्टर लगाया गया, जिसके बाद उनकी तैनाती फाजिल्का में सिविल सर्जन के तौर पर कर दी गई।

इस दौरान उन्होंने समूह अधिकारियों और कर्मचारियों को महामारी के दौर में लोगों तक हर तरह की स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है अधिक से अधिक वैक्सीनेशन और सैंपलिग की जाए। उनका लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित न रहे। इसको हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसी तरह सैपलिग भी लगातार की जाएगी। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के बाकी सभी प्रोग्राम भी सुचारू तरीके से चलाए जाएं। उन्होंने जिला निवासियों को कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन और सैंपलिग में सहयोग दें। इस मौके डा. सरबरिनर सिंह एसीएस, डा. कविता सिंह डीएफपीओ, डा. रिकू चावला, डा. अमित गुगलानी, डा. सुनीता, जिला मास मीडिया अधिकारी अनिल धामू, नरेश नारंग, राजेश कुमार, रोहित और अन्य स्टाफ मैंबर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी