डॉ. एनके अग्रवाल होंगे नए सिविल सर्जन

सिविल सर्जन के पद पर विभाग ने स्थायी सिविल सर्जन की तैनाती कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 05:39 PM (IST)
डॉ. एनके अग्रवाल होंगे नए सिविल सर्जन
डॉ. एनके अग्रवाल होंगे नए सिविल सर्जन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : कोरोना वायरस के संकट के बीच फाजिल्का में पिछले काफी समय से खाली पड़े सिविल सर्जन के पद पर विभाग ने स्थायी सिविल सर्जन की तैनाती कर दी है। इससे पहले डॉ. सीएम कटारिया सहायक सिविल सर्जन के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वहीं, फाजिल्का के सिविल सर्जन डॉ. सुरिद्र कुमार का तबादला फतेहगढ़ साहिब कर दिया गया है। जबकि फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल की तैनाती फाजिल्का में स्थायी सिविल सर्जन के तौर पर कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी