पंचपीर नगर में आवारा कुत्तों का आंतक, महिला को काटा

शहर में दिनों दिन आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन यह आवारा कुत्ते किसी न किसी को नोच डालते हैं। कुछ दिन पहले एक बचे को कुत्तों ने नोच खाया था जिसके 24 टांके आए थे। अब पंचपीर नगर निवासी एक महिला को कुत्ते ने काट लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 02:57 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 02:57 PM (IST)
पंचपीर नगर में आवारा कुत्तों का आंतक, महिला को काटा
पंचपीर नगर में आवारा कुत्तों का आंतक, महिला को काटा

जासं, अबोहर : शहर में दिनों दिन आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन यह आवारा कुत्ते किसी न किसी को नोच डालते हैं। कुछ दिन पहले एक बच्चे को कुत्तों ने नोच खाया था जिसके 24 टांके आए थे। अब पंचपीर नगर निवासी एक महिला को कुत्ते ने काट लिया।

जानकारी अनुसार पंचपीर नगर निवासी सरिता पत्नी सतीश कुमार जो लोगों के घरों में साफ-सफाई का कार्य करती है। वह अपने कार्य को निपटा कर घर वापस जा रही थी कि अचानक एक कुत्ते ने उसे काट लिया। उपचार के लिए उसे सरकारी अस्पताल में लाया गया।

chat bot
आपका साथी