डीएवी के छात्रों का पंजाब विश्वविद्यालय मेरिट सूची में तीन स्थानों पर कब्जा

डीएवी कॉलेज के बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) पांचवें सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणामों में शिखा ने 465 अंकों के साथ पंजाब विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में तीसरा स्थान हर्षिका कामरा ने 461 अंकों के साथ पांचवां स्थान तथा शिवांगी तनेजा ने 460 अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 09:52 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 09:52 PM (IST)
डीएवी के छात्रों का पंजाब विश्वविद्यालय मेरिट सूची में तीन स्थानों पर कब्जा
डीएवी के छात्रों का पंजाब विश्वविद्यालय मेरिट सूची में तीन स्थानों पर कब्जा

जागरण संवाददाता, अबोहर : डीएवी कॉलेज के बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) पांचवें सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणामों में शिखा ने 465 अंकों के साथ पंजाब विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में तीसरा स्थान, हर्षिका कामरा ने 461 अंकों के साथ पांचवां स्थान तथा शिवांगी तनेजा ने 460 अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया है।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार महाजन ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डीएवी कॉलेज के विद्यार्थी लगातार पंजाब विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में नाम दर्ज करवाकर अबोहर क्षेत्र के गौरव को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विभागाध्यक्ष जितेश सोनी व उनके विभागीय सदस्यों के मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए अभिभावक वर्ग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

chat bot
आपका साथी