नाबालिग से किया दुष्कर्म, युवक व उसके साथ पर केस

जिले के एक गांव की नाबालिग लड़की ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Jun 2019 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 06:29 AM (IST)
नाबालिग से किया दुष्कर्म, युवक व उसके साथ पर केस
नाबालिग से किया दुष्कर्म, युवक व उसके साथ पर केस

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के एक गांव की नाबालिग लड़की ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बयान दिए कि सात जून की रात करीब एक बजे युवक अपने साथी के साथ उसे घर से मोटरसाइकिल पर बिठाकर गंगानगर ले गए। जहां उसे नशे की गोलियां दीं और कहा कि यह गोलियां सब्जी में डालकर अपने पूरे परिवार को दे देना। यदि इस बारे में उसने परिवार को बताया तो उसे जान से मार देगा। पीड़ित ने बताया कि 20 दिन पहले आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बात का डर देकर उसने यह कार्य करने के लिए उस पर दबाव बनाया। जांच अधिकारी महिदर सिंह ने बताया कि आरोपित युवक व उसके साथी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी