कैप्टन सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फाजिल्का पंजाब में नवगठित कांग्रेस सरकार के दो माह पूरे होने के बाद रा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 May 2017 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 16 May 2017 05:53 PM (IST)
कैप्टन सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
कैप्टन सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फाजिल्का

पंजाब में नवगठित कांग्रेस सरकार के दो माह पूरे होने के बाद राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों द्वारा आर्थिक तंगी के कारण की जा रही आत्महत्याएं, अघोषित बिजली कट व वीआइपी कल्चर समाप्त करने के घोषणा मात्र ढकोसला, पंजाब में हो रही बेअदबी व नशे के खात्मे की मात्र कोरी घोषणाओं के विरोध में प्रदेश भाजपा द्वारा पूरे पंजाब में मंगलवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए गए।

इसी सिलसिले में जिला भाजपा द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान डेलू की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदेश भाजपा के सह मीडिया सचिव सुबोध वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष राकेश धूड़िया, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन डा. रमेश वर्मा, अबोहर के विधायक अरुण नारंग, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुभाष गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा द्वारा डिप्टी कमिश्नर को सौंपे गए मांगपत्र में कहा गया कि 16 मई को कैप्टन सरकार ने दो महीने पूरे कर लिए हैं। इन दो महीनों में राज्य में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। जगह-जगह सत्ताधारी नेताओं की शह पर न केवल अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है, बल्कि आम जनता भी अराजक तत्वों से परेशान है। पुलिस अधिकारी कांग्रेस नेताओं की शह पर विपक्षी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं अकाली कार्यकर्ताओं का सरेआम कत्ल होने के बावजूद सत्तासीन नेताओं की शह पर कातिलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। चुनाव में कैप्टन अमरिंदर ¨सह ने घोषणा की थी कि सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इसके लिए फार्म भी भरवाए थे। लेकिन अब अम¨रद्र ¨सह द्वारा कर्ज माफी की घोषणा से पलटते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कर्ज माफी के लिए कमेटी गठित कर एवं केंद्र सरकार के पास मोहर लगाने की बात कह कर किसानों को लारे लगा रहे हैं। इससे परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के दो महीने के कार्यकाल में 40 किसानों ने खुदकशी की है। इसके अलावा रेत बजरी माफिया पर अंकुश लगाने की मांग की गई। दो महीने में ही रेत बजरी के दाम पहले से ज्यादा हो गए हैं। यह भी कहा गया कि दो महीने में सरकार ने कोई कार्य नहीं किया, सिर्फ ट्रक यूनियन पर कब्जा करने, चुनी हुई नगर परिषदों पर जोर जबरदस्ती कब्जा करने के प्रयास किए हैं।

भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन पर अंकुश न लगाया तो भाजपा जनता को साथ लेकर बड़ा संघर्ष करेगी। इस मौके पर सीनियर भाजपा नेता महिंद्र नाथ बावा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सेतिया, जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, नवीन कवातड़ा, लड्डू गगनेजा, पार्षद बलबीर ¨सह, कमल प्रजापत, पूर्व चेयरमैन अशोक जैरथ, विजय नगीना, सुशील जैरथ, संजीव धूड़िया, उमेश फुटेला, राकेश छाबड़ा टीटू, रा¨जद्र जजोरिया व अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी