भाजपा ने मनाया दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस

भारतीय जनसंघ के संस्थापक महासचिव पं. दीनदाल उपाध्याय के 105वें जन्मदिन के अवसर पर डा. विशाल तनेजा के हनुमानगढ़ रोड़ पर ग्रीन एवेन्यू में स्थित आवास पर विशेष श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:36 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:36 PM (IST)
भाजपा ने मनाया दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस
भाजपा ने मनाया दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस

संस, अबोहर : भारतीय जनसंघ के संस्थापक महासचिव पं. दीनदाल उपाध्याय के 105वें जन्मदिन के अवसर पर डा. विशाल तनेजा के हनुमानगढ़ रोड़ पर ग्रीन एवेन्यू में स्थित आवास पर विशेष श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

धनपत सियाग ने बताया कि पं. दीनदशल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को जयपुर (राजस्थान) के नजदीक गांव धानक्या में पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय-रामप्यारी के घर हुआ था। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने गुरुजी की प्रेरणा से वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय को संस्थापक महासचिव मनोनीत किया, जिसके बाद उनकी सक्रिय राजनीति में सहभागिता शुरू हुई। पं. दीनदाल उपाध्याय के समक्ष के समक्ष पुष्पांजलि भेंट करने वालों में जिला भाजपा उपप्रधान अशोक छाबड़ा व राकेश कुमार मंडल प्रभारी डा. ऋषि नारंग, पूर्व नगर परिषद प्रधान बाबूराम आर्य, पूर्व मंडल भाजपा प्रधान शंकर स्वामी, मंडल भाजपा महासचिव रामकिशन गुप्ता, करन नारंग, गुलशन भाटिया, प्रवीण टाक, अरूण सुरलिया, हरिचंद सोलंकी व विक्की इत्यादि शामिल थे। श्री भागवत कथा आज से संस, अबोहर : श्री बाला जी कृपा संघ और सामाजिक समरस्ता मंच की ओर से श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक गोबिद नगरी गली नंबर 4 स्थित मंदिर माता मनसा देवी में किया जा रहा है।

पंडित राजेश पुरोहित ने बताया कि इसी उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे किया जा रहा है, जोकि पटेल पार्क के निकट स्थित प्रसन्नी देवी धर्मशाला से शुरू होकर कथास्थल तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह कथा दो अक्टूबर तक रोजाना दोपहर तीन से सायं छह बजे तक हुआ करेगी, जिसमें बाल कथा व्यास नंदिनी किशोरी जी अपनी मधुर वाणी में कथा वाचन करेंगी। तीन अक्टूबर को सुबह आठ बजे हवन और इसके बाद सुबह 11 बजे विशाल भंडारा होगा।

chat bot
आपका साथी