पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

आज के समय में जन्मदिन पर बड़े समारोह का आयोजन कर हजारों रुपये खर्च किए जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 12:06 AM (IST)
पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन
पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : आज के समय में जन्मदिन पर बड़े समारोह का आयोजन कर हजारों रुपये खर्च किए जाते हैं। लेकिन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट फाजिल्का के चेयरमैन अश्विनी सेठी नीटू ने अपना जन्मदिन पर्यावरण को समर्पित कर मनाया। सेठी द्वारा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। चेयरमैन नीटू सेठी ने कहा कि आज लगातार प्रदूषित हो रहा पर्यावरण सभी के लिये चिता का विषय है और आज पर्यावरण को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानवता के सच्चे मित्र हैं और अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण को प्रदूषित होने से न बचाया गया तो आने वाले वर्षों में ओर भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी