अरोड़ा विकास मंच ने वितरित किए मास्क

अरूट महाराज का जन्मदिवस अरोड़ा विकास मंच द्वारा धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 05:33 PM (IST)
अरोड़ा विकास मंच ने वितरित किए मास्क
अरोड़ा विकास मंच ने वितरित किए मास्क

संवाद सूत्र, फाजिल्का : अरूट महाराज का जन्मदिवस अरोड़ा विकास मंच द्वारा धूमधाम से मनाया गया। अरोड़ा विकास मंच के अध्यक्ष राकेश अंगी व अशोक कथूरिया ने बताया कि समाजसेवी संस्था सर्व समाज सर्व कल्याण के सहयोग से शहर के विभिन्न चौराहों पर बैठे मजदूरों को फेस मास्क वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था द्वारा आने वाले समय में सामाजिक भलाई के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

इस मौके पर अरोड़ा विकास मंच के सदस्य विकास छाबड़ा, शाम मेहता, पप्पू ठकराल, कर्ण अंगी, दीपक दाबड़ा व रमेश सेतिया, सर्व समाज सर्व कल्याण संस्था द्वारा प्रधान संजीव बांसल मार्शल, इंजीनियर हरीश उत्तम, प्रोफेसर अजय खोसला, डॉक्टर प्रिंस शर्मा, चेयरमैन राज कुमार, राज खनगवाल, अशोक कथूरिया, रोशन प्रजापत, पवन सैन, राज चौधरी, सुखदेव, राजू चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी