सात माह बाद आज फाजिल्का से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन

कोरोना महामारी और किसानों के संघर्ष के चलते पिछले सात महीनों से यात्री गाड़ियां बंद थी। लेकिन अब रेलवे विभाग ने धीरे धीरे लंबी दूरी की गाड़ियां चलानी शुरू कर दी हैं जिसके तहत फाजिल्का से पहली ट्रेन फाजिल्का से दिल्ली के लिए रात को रवाना होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 10:27 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 10:27 PM (IST)
सात माह बाद आज फाजिल्का से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन
सात माह बाद आज फाजिल्का से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन

जागरण संवाददाता, फाजिल्का : कोरोना महामारी और किसानों के संघर्ष के चलते पिछले सात महीनों से यात्री गाड़ियां बंद थी। लेकिन अब रेलवे विभाग ने धीरे धीरे लंबी दूरी की गाड़ियां चलानी शुरू कर दी हैं, जिसके तहत फाजिल्का से पहली ट्रेन फाजिल्का से दिल्ली के लिए रात को रवाना होगी। यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर के समय चलेगी जो रात फाजिल्का पहुंच, वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी।

जैसे ही लोगों को दिल्ली के लिए शुरू हुई गाड़ी के बारे में पता चला तो काफी संख्या में लोग फाजिल्का के रेलवे स्टेशन पर टिकटें बुक करवाने के लिए पहुंचे। ट्रेन दोपहर 2.20 बजे पुरानी दिल्ली स्टेशन से चलकर शाम 6.25 पर अंबाला जंक्शन और रात 1 बजे फाजिल्का पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04508 फाजिल्का-दिल्ली इंटरसिटी 2 दिसंबर को चलेगी। फाजिल्का से ट्रेन सुबह 2.15 बजे रवाना होकर सुबह 9.05 बजे अंबाला जंक्शन और दोपहर 12.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन लखेवाली, मुक्तसर, बरवाला, कोटकपूरा, गंगसर जैतो, गोआना भाई जगता, बठिडा, भूच्चो, रामपुरा फूल, तपा, बरनाला, धूरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, तरावड़ी, करनाल, घरौंडा, पानीपत, गनौर, सोनीपत, नरेला में रुकेगी।

---

दिल्ली गाड़ी से लोगों को होगा लाभ: दत्ता

नार्दर्न रेलवे पैसेंजर समिति के जोनल अध्यक्ष विपुल दत्त ने कहा कि रेलवे विभाग की ओर से फिलहाल लंबी दूरी की गाड़ियों को चलाया जा रहा है। सरहदी क्षेत्र फाजिल्का के लोगों को दिल्ली के साथ जोड़ने के लिए यह रेल काफी फायदेमंद साबित हो रही है, जिससे ना केवल व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि दिल्ली जाने वाले लोगों को बसों का भारी किराया भरकर नहीं जाना पड़ेगी। अध्यक्ष विपुल दत्ता के साथ साथ राजपाल गुंबर, ब्लाक प्रधान गौतम सैन आदि ने रेलवे विभाग से मांग की कि फाजिल्का-फिरोजपुर के लिए भी यात्री गाड़ी शुरू की जाए।

chat bot
आपका साथी