डीएवी स्कूल के बच्चे मनाएंगे ग्रीन दीवाली

अबोहर : डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल अबोहर की आर्य युवा समाज शाखा व सामाजिक गतिविधियां विभाग ने दीवाली की खुशिया आर्य नगर स्थित महात्मा गांधी डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मनाई। सातवीं कक्षा के सभी बच्चों ने महात्मा गांधी स्कूल का अवलोकन किया व बच्चों संग मिलकर उनको बिस्कुट और स्कूल यूनिफार्म भेंट कीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 05:16 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 05:16 PM (IST)
डीएवी स्कूल के बच्चे मनाएंगे ग्रीन दीवाली
डीएवी स्कूल के बच्चे मनाएंगे ग्रीन दीवाली

जागरण संवाददाता, अबोहर : डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल अबोहर की आर्य युवा समाज शाखा व सामाजिक गतिविधियां विभाग ने दीवाली की खुशिया आर्य नगर स्थित महात्मा गांधी डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मनाई। सातवीं कक्षा के सभी बच्चों ने महात्मा गांधी स्कूल का अवलोकन किया व बच्चों संग मिलकर उनको बिस्कुट और स्कूल यूनिफार्म भेंट कीं। डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने आगामी वर्ष के सभी त्योहारों को महात्मा गांधी स्कूल में जाकर विद्यार्थियों के साथ मनाने का प्रण लिया। स्कूल में प्रार्थना सभा में प्रिंसिपल स्मिता शर्मा ने विद्यार्थियों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं व पटाखे न चलाने के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों ने प्रण किया कि वे पिछड़ी बस्तियों के बच्चों के साथ जाकर ग्रीन दीवाली मनाएंगे। विद्यालय के प्रांगण में रंगोली बनाई व दीप भी प्रज्वलित किए। कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन देव मित्र आहूजा विशेष रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी