नशे के खिलाफ दौड़े अबोहर के युवा

अबोहर : भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष सन्नी शर्मा के नेतृत्व में राज्यभर में कमल कप के बैनर तले मैराथन करवाई जा रही है। भाजयुमो के जिला प्रधान सिकंदर कपूर के नेतृत्व में मंगलवार को अबोहर में मैराथन करवाई गई। इसकी शुरुआत नेहरू स्टेडियम से भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय उपाध्यक्ष गीता चौधरी ने हरी झंडी देकर की। यह मैराथन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौड़ में करीब 100 युवाओं ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 10:38 PM (IST)
नशे के खिलाफ दौड़े अबोहर के युवा
नशे के खिलाफ दौड़े अबोहर के युवा

जागरण संवाददाता, अबोहर : भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष सन्नी शर्मा के नेतृत्व में राज्यभर में कमल कप के बैनर तले मैराथन करवाई जा रही है। भाजयुमो के जिला प्रधान सिकंदर कपूर के नेतृत्व में मंगलवार को अबोहर में मैराथन करवाई गई। इसकी शुरुआत नेहरू स्टेडियम से भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय उपाध्यक्ष गीता चौधरी ने हरी झंडी देकर की। यह मैराथन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौड़ में करीब 100 युवाओं ने भाग लिया।

भाजयुमो जिला प्रधान सिंकदर कपूर ने राज्य की कैप्टन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैप्टन सरकार राज्यवासियों से किए हर वादे को पूरा कर पाने में पूरी तरह से अफसल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सीएम कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने चुनावों के समय गुटका साहिब की शपथ लेते हुए चार हफ्तों में राज्यभर से नशा खत्म करने की बात कही थी, जो बिल्कुल झूठ साबित हुई है। सिकंदर कपूर ने कहा कि राज्य के युवाओं को देश के विकास के लिए नशों से दूर रहकर खेलों से जुड़ना चाहिए और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आगे आना होगा। इस मैराथन को सफल बनाने पर भाजपा उत्तर मंडल प्रधान अशोक छाबड़ा व दक्षिण मंडल प्रधान दलजीत ¨सह तिन्ना ने सभी युवाओं का आभार जताया। इस मौके पर पार्षद टीटू छाबड़ा, मनी राम अडानी, तथा डॉ. रिशी नारंग, बाबूराम आर्य, गौरव टक्कर, बावा कुक्कड़, डॉ. विशाल तनेजा, अजय मलकट, हरपाल ¨सह संधू, सतीश सिवान, अरूण कुमार सुरलिया, बिट्टू बहल, पूर्ण कंबोज, करन नारंग, विष्णु अग्रवाल, केशव मंत्री, प्रवीण टाक, विकास बिश्नोई, राहुल चावला, विशाल चौधरी, वरुण मुंजाल, जुबिन भठेजा, हरीशंकर, चांद पिहवाल, शुभम अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी