अस्पताल में सीढ़ी खिसकने से गिरा बिजली ठीक कर रहा व्यक्ति, मौत

फाजिल्का के गांव मंडी अरनीवाला में सीढ़ी खिसकने से जमीन पर गिरे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:47 PM (IST)
अस्पताल में सीढ़ी खिसकने से गिरा बिजली ठीक कर रहा  व्यक्ति, मौत
अस्पताल में सीढ़ी खिसकने से गिरा बिजली ठीक कर रहा व्यक्ति, मौत

संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का के गांव मंडी अरनीवाला में सीढ़ी खिसकने से जमीन पर गिरे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। फाजिल्का के सिविल अस्पताल में मृतक मनसा सिंह वासी अरनीवाला के बेटे ने बताया कि उसके पिता पावरकाम में लाइनमैन सेवानिवृत्त हुआ है। बीते दिनों उसका पिता अस्पताल में सीढी पर चढ़कर बिजली सप्लाई ठीक कर रहा था कि अचानक सीढ़ी खिसकने से वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसे परिवार वाले प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आठ महीने पहले ही पावर काम से सेवानिवृत्त हुआ था, जोकि एक प्राइवेट अस्पताल में काम कर रहे थे। फिलहाल थाना अरनीवाला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया है। तेज रफ्तार ट्राले व स्कूटी की आमने सामने टक्कर, भाई-बहन की मौत

संवाद सूत्र जीरा (फिरोजपुर) : जीरा-फिरोजपुर रोड पर गांव खोसादल सिंहवाला के पास वीरवार सुबह तेज रफ्तार ट्राले व स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में न्यूजीलैंड जाने की तैयारी कर रही नवविवाहिता और उसके भाई की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जीरा की बस्ती पूरन सिंह वाली के रहने वाला 21 वर्षीय आकाशदीप की बहन प्रभजोत कौर (24) का विवाह सात महीने पहले ही न्यूजीलैंड निवासी युवक का साथ हुआ था और जल्द ही वो भी न्यूजीलैंड जाने वाली थी। मृतका डाकखाने में नौकरी करती थी। थाना मल्लांवाला में पुलिस ने ट्राला चालक के मामला दर्ज किया गया है। एएसआइ लखविदर सिंह ने कहा कि मृतका प्रभजोत का विवाह कपूरथला में हुआ था। उसका पति विदेश रहता थी। सरकारी नौकरी की वजह से प्रभजोत अपनी मां के पास रहती थी। जवान मौतों पर गमगीन हुआ इलाका

हादसे के बाद बस्ती पूरन सिंह वाली में माहौल गमगीन है। दोनों भाई बहन के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीरा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। जांच अधिकारी के मुताबिक अभी मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल परिवार वालों को वापस घर भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी