सनी देओल के सांसद बनने पर माता वैष्णों देवी की पैदल यात्रा पर निकला फैन

सनी देओल का एक फैन उनके सांसद बनने पर अपने गांव से माता वैष्णों देवी के लिए पैदल यात्रा पर निकला है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 06:34 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 06:29 AM (IST)
सनी देओल के सांसद बनने पर माता वैष्णों देवी की पैदल यात्रा पर निकला फैन
सनी देओल के सांसद बनने पर माता वैष्णों देवी की पैदल यात्रा पर निकला फैन

दीपक सूद, सरहिद : फिल्म स्टार व सांसद सनी देओल का एक फैन उनके सांसद बनने पर अपने गांव से माता वैष्णों देवी तक पैदल यात्रा कर रहा है। गुरुग्राम के गांव साडराणा का रहने वाला अर्जुन पंचाल अपने इस पड़ाव के लिए आज सरहिद पहुंचा था।

अर्जुन ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उसने माता वैष्णों देवी से कामना की थी कि यदि सनी देओल चुनाव में जीत जाता है तो वह अपने गांव से पैदल माता के दर्शन करने के लिए जाएगा। अर्जुन का कहना है कि माता ने उसकी मनोकामना पूरी कर दी है इसलिए अब वह अब माता के जा रहा है। अर्जुन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह गुरदासपुर में चुनाव प्रचार के लिए गया था। जहां उसकी मुलाकात सनी देओल के पिता व अभिनेता धर्मेद्र से हुई थी। अर्जुन ने बताया कि वह सनी देओल का बहुत बड़ा फैन है और उसने सनी की सारी फिल्में देखी है। अर्जुन ने बताया कि उसने यह यात्रा 17 जुलाई से शुरू की है और वह 700 किलोमीटर के करीब रास्ता तय कर अपनी मंजिल पर पहुंचेगा। उसने बताया कि उसने अभी तक शादी नहीं की और वह लेबर का काम करता है।

chat bot
आपका साथी