नशा तस्करी में गिरफ्तार सीनियर कांस्टेबल बर्खास्त

फतेहगढ़ साहिब खमाणों पुलिस ने एक किलो अफीम व सात किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार दो सीनियर कांस्टेबलों नवजोत सिंह व रणबीर सिंह में से नवजोत को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 12:21 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:13 AM (IST)
नशा तस्करी में गिरफ्तार सीनियर कांस्टेबल बर्खास्त
नशा तस्करी में गिरफ्तार सीनियर कांस्टेबल बर्खास्त

जासं, फतेहगढ़ साहिब : खमाणों पुलिस ने एक किलो अफीम व सात किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार दो सीनियर कांस्टेबलों नवजोत सिंह व रणबीर सिंह में से नवजोत को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। नवजोत सिंह का पुलिस जिला खन्ना का बैच नंबर था। जिसके चलते मंगलवार को खन्ना के एसएसपी हरप्रीत सिंह ने उसे बर्खास्त कर दिया। गौरतलब है कि आइजी कार्यालय लुधियाना में तैनात नवजोत सिंह को खमाणों में एक किलो अफीम व सात किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में रिश्तेदार व लुधियाना नारकोटिक्स सेल में तैनात रणबीर सिंह को काबू किया गया था। इनका तीसरा साथी हरचंद सिंह निवासी लोपों (समराला) अभी फरार है।

chat bot
आपका साथी