8 और 9 जनवरी को हड़ताल पर जाएंगे बैंक मुलाजिम

केंद्रीय ट्रेड यूनियन और फेडरेशन के आह्वान पर देश के करीब 10 लाख बैंक मुलाजिम 8 और 9 जनवरी को दो दिन हड़ताल पर जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 04:48 PM (IST)
8 और 9 जनवरी को हड़ताल पर जाएंगे बैंक मुलाजिम
8 और 9 जनवरी को हड़ताल पर जाएंगे बैंक मुलाजिम

संवाद सहयोगी, सर¨हद : केंद्रीय ट्रेड यूनियन और फेडरेशन के आह्वान पर देश के करीब 10 लाख बैंक मुलाजिम 8 और 9 जनवरी को दो दिन हड़ताल पर जाएंगे। जिससे सरकार को नींद से जगाया जा सकेगा और यह संघर्ष तब तक जारी रखेंगे जब तक उनकी बैंक संबंधी मांग और मुलाजिम मांगे मान नहीं ली जाती। इस मौके पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त सचिव नरेश वैद ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से जो काम किया जा रहा है, वो मुलाजिम विरोधी है। उन्होंने सरकार के फैसले की कड़ी ¨नदा की, सरकार के इस फैसले से मुलाजिमों की छांटनी होगी। एनपीए रिकवर करने के लिए डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रिकवरी करेगी। उन्होंने कहा कि बैंकों में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाए जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर विशाल, प्रदीप, ¨प्रस, सौरभ माहेश्वरी, साका गिल, राज कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी