दफ्तर खोलते ही ग्यासपुरा ने अकाली-कांग्रेसी पर खोला मोर्चा

पीडीए के लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार मनविदर सिंह ग्यासपुरा ने चुनावी दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके संयुक्त मोर्चे की सभी पार्टियों के वर्करों और नेताओं ने शिरकत की। दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते मनविदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि कांग्रेस और अकालियों ने अपने-अपने कार्यकाल के दौरान लोगों के लिए कुछ नहीं किया और अब जनता समझ चुकी हैं कि दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 06:01 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:01 PM (IST)
दफ्तर खोलते ही ग्यासपुरा ने अकाली-कांग्रेसी पर खोला मोर्चा
दफ्तर खोलते ही ग्यासपुरा ने अकाली-कांग्रेसी पर खोला मोर्चा

संवाद सहयोगी, सरहिद : पीडीए के लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार मनविदर सिंह ग्यासपुरा ने चुनावी दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके संयुक्त मोर्चे की सभी पार्टियों के वर्करों और नेताओं ने शिरकत की। दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते मनविदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि कांग्रेस और अकालियों ने अपने-अपने कार्यकाल के दौरान लोगों के लिए कुछ नहीं किया और अब जनता समझ चुकी हैं कि दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इन पार्टियों को सत्ता से बाहर करके ही पंजाब को बचाया जा सकता है। जब कांग्रेस का उम्मीदवार वोट मांगने के लिए आए तो उनको घर घर नौकरी, नशे के खात्मे और बेरोजगारी के बारे में जरूर पूछें। इसके अलावा अकाली-भाजपा के उम्मीदवार से 15-15 लाख खाते में आने के झूठे वादे और 100 दिन में काला धन वापस लाने जैसे मुद्दे अब मेनिफेस्टो से हटाने के कारण का भी पता करें।

chat bot
आपका साथी