गांव तरखान माजरा में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का विरोध

गांव तरखान माजरा में मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक कुलजीत सिंह नागरा को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 07:07 PM (IST)
गांव तरखान माजरा में पंजाब प्रदेश  कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का विरोध
गांव तरखान माजरा में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का विरोध

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : गांव तरखान माजरा में मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक कुलजीत सिंह नागरा को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। फेसबुक पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर विधायक कुलजीत सिंह नागरा के खिलाफ नारे लगा रही हैं। तब नागरा एक दुकान में दाखिल हो जाते हैं आौर वहां भी तकरार के बाद जब लोग ज्यादा जमा होने लगते हैं तो नागरा वहां से अपनी गाड़ी में बैठ कर निकल जाते हैं।

विरोध करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके परिवार की लड़की की शादी के बाद पारिवारिक झगड़े में कथित तौर पर विधायक कुलजीत सिंह नागरा की पत्नी मनदीप कौर की ज्यादा दखलअंदाजी के कारण आज तक फैसला नहीं हो पाया है। इसलिए आज उनका विरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी विरोध जताते रहेंगे। इस संबंध में विधायक के साथी मार्केट कमेटी सरहिद के पूर्व चेयरमैन रणजीत सिंह तरखानमाजरा ने कहा कि इस पारिवारिक झगड़े में विधायक नागरा व उनकी पत्नी का कोई लेना देना नहीं है, सभी आरोप निराधार हैं।

chat bot
आपका साथी