कीर्तन कर संगत को किया निहाल

शहादत को समर्पित बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिग कॉलेज में कीर्तन दरबार करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Dec 2019 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 17 Dec 2019 05:17 PM (IST)
कीर्तन कर संगत को किया निहाल
कीर्तन कर संगत को किया निहाल

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को समर्पित बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिग कॉलेज में कीर्तन दरबार करवाया गया। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों ने संध्या के दीवान सजाए। दीवान में पाठ के बाद कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। इसमें गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के हजूरी रागी भाई मनजिदर सिंह के जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कॉलेज प्रिसिपल डॉ. जीएस लांबा ने रागी सिंहों को सिरोपे भेंट किए और संगत का आभार व्यक्त किया। उपरांत गुरु का लंगर भी लगाया गया।

chat bot
आपका साथी