खमाणों में पुलिस ने की वाहनों की चेकिग

संवाद सूत्र खमाणों नाभा जेल में गत दिनों कैदियों द्वारा श्री गुरु द्वारा साहिब जी की बेअदबी क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jun 2019 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 06:36 AM (IST)
खमाणों में पुलिस ने की वाहनों की चेकिग
खमाणों में पुलिस ने की वाहनों की चेकिग

संवाद सूत्र, खमाणों : नाभा जेल में गत दिनों कैदियों द्वारा श्री गुरु द्वारा साहिब जी की बेअदबी के आरोपी डेरा सिरसा की 45 सदस्य कमेटी के प्रमुख सदस्य महिदरपाल सिंह बिट्टू की हत्या के बाद खमाणों में भी पुलिस के सख्त सुरक्षा प्रबंध रहे। खमाणों पुलिस प्रशासन द्वारा डीएसपी धर्मपाल के दिशा निर्देश पर एसएचओ गुरबचन सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी द्वारा शहर में विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई ताकि अमन कानून की स्थिति को कायम रखा जा सके। इस अवसर पर चरनजीत सिंह बिलासपुरी, सुखविदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, लखवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी