भाविप की कार्यकारिणी की बैठक हुई

भारत विकास परिषद शाखा मंडी गोबिदगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक परिषद प्रधान रजनीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 07:27 PM (IST)
भाविप की कार्यकारिणी की बैठक हुई
भाविप की कार्यकारिणी की बैठक हुई

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : भारत विकास परिषद शाखा मंडी गोबिदगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक परिषद प्रधान रजनीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। सचिव सतीश उप्पल द्वारा पिछले समाज सेवा के कार्यों जबकि प्रोजेक्ट इंचार्ज हरजिदर पुनिया ने एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी। इस मौके पर अरुण मड़कन ट्रस्ट प्रधान द्वारा लैबोरेटरी में आई नई मशीनों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, बताया गया कि 26 जनवरी को परिषद भवन में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा, इसके प्रोजैक्ट इंचार्ज दलीप गुप्ता होगे। इस अवसर पर उपरोक्त के इलावा संस्कार प्रमुख वरिदर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकित कौशल, दलीप गुप्ता, पूर्ण सतीजा, विवेक सिगला, हरीश जिंदल,गोपाल बांसल, परवीन जैन, अशोक जिंदल, अनित मित्तल, बिमल काकड़िया, सुरेश मित्तल, अनिल गोयल, आदि सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी