मछली पालन का धंधा किसानों के लिए फायदेमंद

मछली पालन एक ऐसा धंधा है जिसे अपनाकर किसान अपनी आर्थिकता को मजबूत कर सकते है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 04:55 PM (IST)
मछली पालन का धंधा किसानों के लिए फायदेमंद
मछली पालन का धंधा किसानों के लिए फायदेमंद

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : मछली पालन एक ऐसा धंधा है जिसे अपनाकर किसान अपनी आर्थिकता को मजबूत कर सकते है। यह बात सहायक डॉयरेक्टर मछली पालन गुरप्रीत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि मछली पालन का धंधा किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है, इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस मौके पर मछली पालक विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अफसर कर्मजीत सिंह ने मछली पूंग डालने की विधि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तालाब में छह प्रकार की मछलियां डालनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि सरकारी मछली पूंग फार्म बागड़ियां फग्गन माजरा से किसान मछली पालकों को सस्ते रेट पर मछली का पूंग सप्लाई होता है। इस अवसर पर तेजिदर सिंह, गुरप्रेम सिंह, हरमनजीत सिंह, जतिदर सिंह, बलजीत कौर, हरदीप सिंह, अवतार सिंह, संत सिंह, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी