सुखविंदर सिंह भाजपा में शामिल

जागरण संवाददाता, मंडी गोबिंदगढ़ (वि) : एससी संगठन के युवा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खी अपने साथिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:26 PM (IST)
सुखविंदर सिंह भाजपा में शामिल
सुखविंदर सिंह भाजपा में शामिल

जागरण संवाददाता, मंडी गोबिंदगढ़ (वि) : एससी संगठन के युवा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खी अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने सुखविंदर सिंह और उनके साथियों का भाजपा में शामिल होने से पहले जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की अगुवाई में भाजपा के पंजाब प्रधान श्वेत मलिक ने पार्टी चिन्ह से सभी सदस्यों का सम्मान कर पार्टी में शामिल किया। भाजपा में शामिल होने वालों में से सुखविंदर सिंह सुक्खी के अलावा, अमनदीप सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, जगविंदर सिंह, सुखमीत सिंह और लाल दास के नाम शामिल हैं।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा महासचिव दयाल सिंह सोढ़ी भी मौजूद रहे। एससी सभा से भाजपा में शामिल होने पर सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह पूरी जी जान से भाजपा को अपने इलाके में मजबूती प्रदान करेंगे और केंद्र की लोक हित नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

chat bot
आपका साथी