12 नवंबर को मनाया जाएगा वार्षिक छठ उत्सव

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिंदगढ़ : छठ पूजा सेवा समिति रजिस्टर्ड मंडी गोविंदगढ़ की एक विशेष बैठक रजव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 07:44 PM (IST)
12 नवंबर को मनाया जाएगा वार्षिक छठ उत्सव
12 नवंबर को मनाया जाएगा वार्षिक छठ उत्सव

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिंदगढ़ : छठ पूजा सेवा समिति रजिस्टर्ड मंडी गोविंदगढ़ की एक विशेष बैठक रजवाहा रोड स्थित छठ पूजा घाट पर हुई। जिसकी अध्यक्षता छठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने की। सुभाष वर्मा ने बताया कि आगामी 13 नवंबर को छठ पूजा पर वार्षिक समारोह होगा। छठ पूजा से पहले 12 नवंबर को छठ मइया की सूर्यदेव के रथ पर सवार मूर्ति का स्थापना पूर्ण धार्मिक विधि के अनुसार होगा। यह मूर्ति पंजाब में पहले छठ मइया के बन रहे मंदिर में स्थापित की जाएगी। जिसके लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिस उपरात 13 तारीख को छठ घाट का उद्घाटन व तत्पश्चात छठ पूजा का आयोजन होगा। इसके बाद वार्षिक जागरण का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में समिति के सरपरस्त रामकेवल यादव, कोषाध्यक्ष लाल बाबू यादव, नय्यम अहमद, प्रभाश कुमार मंडल, रवि कुमार, तेज नारायण, गोविन्द सिंह, मोहन शाह, नगेन्द्र कुमार यादव, राम धनी तिवाड़ी, बिंदू शाह, ललन प्रसाद, श्री कात, गामा मदेशिया, डॉ एनके करण आदि उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन-

chat bot
आपका साथी