फतेहगढ़ साहिब में 83.89 फीसद मतदान

फतेहगढ़ साहिब : जिले में 295 सरपंचों और 1060 पंचों के चुनाव के लिए 83.89 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाले।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 05:11 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 05:11 PM (IST)
फतेहगढ़ साहिब में 83.89 फीसद मतदान
फतेहगढ़ साहिब में 83.89 फीसद मतदान

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब :

जिले में 295 सरपंचों और 1060 पंचों के चुनाव के लिए 83.89 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाले। मतदाता अफसर-कम-डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार ¨सह ढिल्लों ने बताया कि मतदान के दौरान जिले के किसी हिस्से में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और लोगों ने पूरे उत्साह और बिना किसी भय से वोट डाले। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अमलोह में 86.9 फीसद, बस्सी पठाना 80 फीसद, सर¨हद में 80.87 फीसद, खेड़ा ब्लॉक में 86.5 फीसद और खमाणों ब्लॉक में 85.18 फीसद वोटरों ने मतदान किया। जिले में 132 सरपंचों और 1413 पंचों का चयन निर्विरोध चुने गए थे। सुबह 10 बजे तक जिलों में 15.30 फीसद, दोपहर 12 बजे तक 36.60 फीसद और दोपहर 2 बजे तक 61.20 फीसद मतदान हुआ था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे

सुरक्षा के लिए 1835 सिविल अधिकारियों और कर्मचारियों व सुरक्षा प्रबंधों के लिए 900 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रत्येक बूथ पर 5 कर्मचारियों की बतौर पो¨लग स्टाफ ड्यूटी लगाई गई थी। पो¨लग पार्टियों की मदद और निगरानी के लिए चुनाव सुपरवाइजर नियुक्त किए गए थे।

chat bot
आपका साथी