नहर में छलांग लगाने वाली महिला की हुई पहचान

सर¨हद के सानीपुर इलाके से गुजरी निरवाणा ब्रांच नहर में गत शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उसकी पहचान जसवीर कौर (43) पत्नी भाग ¨सह निवासी ददरालां ढींढसा नाभा के तौर पर हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 04:32 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 04:32 PM (IST)
नहर में छलांग लगाने वाली महिला की हुई पहचान
नहर में छलांग लगाने वाली महिला की हुई पहचान

संवाद सहयोगी, सर¨हद :

सर¨हद के सानीपुर इलाके से गुजरी निरवाणा ब्रांच नहर में गत शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उसकी पहचान जसवीर कौर (43) पत्नी भाग ¨सह निवासी ददरालां ढींढसा नाभा के तौर पर हुई है। नाभा थाना के एएसआई हरभजन ¨सह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला ने अपने शराबी पति से तंग आकर नहर में छलांग लगाई थी। महिला का 17 साल का बेटा और 21 वर्ष की बेटी है। पुलिस ने मृतका के पति भाग ¨सह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

गौरतलब है कि महिला को नहर में छलांग लगाते वक्त मौके पर मौजूद कुछ विद्यार्थियों ने अपनी पगड़ी नहर में फेंक महिला को बाहर निकाल लिया था। ¨कतु अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया था।

chat bot
आपका साथी