बच्चों ने लिया जल बचाने का लिया संकल्प

राणा मुंशीराम सर्वहितकारी विद्या मंदिर में जल बचाओ संकल्प कार्यक्रम किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 12:31 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 12:31 AM (IST)
बच्चों ने लिया जल बचाने का लिया संकल्प
बच्चों ने लिया जल बचाने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, सरहिद : राणा मुंशीराम सर्वहितकारी विद्या मंदिर में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित जल बचाओ संकल्प कार्यक्रम किया गया। इसमें तीसरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने जल बचाने का संकल्प लिया। सरहिद के अशोका कन्या स्कूल, अशोका स्कूल (लड़के) एसपीएस स्कूल व दयालपुरी विद्यालय के बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय के अध्यक्ष जगदीश वर्मा, मैनेजर कृष्ण गुप्ता व डॉ. हितेंद्र सूरी ने जल का दुरुपयोग रोकने और जल बचाने का संदेश दिया। प्रिंसिपल महेश चंद ने भी अपने विचार पेश किए।

chat bot
आपका साथी