सरहिंद में भाजपा ने शुगर जांच कैंप लगाया

भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए सेवा और समर्पण अभियान के तहत सरहिद में शुगर जांच चेकअप कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:22 PM (IST)
सरहिंद में भाजपा ने शुगर जांच कैंप लगाया
सरहिंद में भाजपा ने शुगर जांच कैंप लगाया

संवाद सहयोगी, सरहिद : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए सेवा और समर्पण अभियान के तहत सरहिद में शुगर जांच चेकअप कैंप लगाया गया। इस मौके पर सरहिद मंडल के अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से लेकर सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान जनहित में चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत ही यह चेकअप कैंप लगाया गया था। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एसएन शर्मा, विनय गुप्ता, एस भूषण गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी