पंजाब में बड़े प्रोजेक्ट के लिए भाजपा की सरकार बनना जरूरी : अत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फिरोजपुर रैली की तैयारियों को लेकर मंडल भाजपा मंडी गोबिदगढ़ की एक बैठक जीटी रोड स्थित श्रीराम भवन में मंडलाध्यक्ष राकेश सिगला की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Dec 2021 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 31 Dec 2021 06:44 PM (IST)
पंजाब में बड़े प्रोजेक्ट के लिए भाजपा  की सरकार बनना जरूरी : अत्री
पंजाब में बड़े प्रोजेक्ट के लिए भाजपा की सरकार बनना जरूरी : अत्री

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फिरोजपुर रैली की तैयारियों को लेकर मंडल भाजपा मंडी गोबिदगढ़ की एक बैठक जीटी रोड स्थित श्रीराम भवन में मंडलाध्यक्ष राकेश सिगला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विधानसभा प्रभारी एवं हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण अत्री, अमलोह विधानसभा के प्रभारी रंजीत सिंह हीरा, जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता, धर्मपाल राव विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

अत्री ने कहा कि पंजाब के लिए साल 2022 भाजपा का है। भाजपा विचारधारा की पार्टी है। जबकि अन्य पार्टियां वंशवाद, परिवारवाद की पार्टी है। भाजपा देश के लिए कार्य करती है। इसलिए लोगों का भरोसा भाजपा की ओर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार नहीं होने के कारण पंजाब अन्य राज्यों के मुकाबले पिछड़ता जा रहा है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भाजपा सरकार के दौरान पिछले सात साल में 86000 उद्योग स्थापित हुए हैं जिनमें से 266 बड़े उद्योग शामिल हैं जहां से लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। वहां किसानों को कृषि उपकरणों पर 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है जबकि पंजाब में मात्र 50 प्रतिशत है। पंजाब में केवल गेहूं और धान की फसलों पर एमएसपी लागू है जबकि हरियाणा में उक्त फसलों के अलावा अन्य नौ फसलों पर भी एमएसपी खरीद की जा जाती है। इसलिए पंजाब के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करने और पंजाब में बड़े प्रोजेक्ट लाने के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से कार्य करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री में देश को आगे ले जाने का जज्बा है। जिसके लिए वह दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है। मुख्यमंत्री चन्नी सिर्फ घोषणाएं करने में लगे हुए हैं। मौके पर पूर्व पार्षद ओपी गुप्ता, जिला महासचिव रविंद्र सिंह पदम, जिला कैशियर साहिल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सीमा धीर, जिला मीडिया कन्वीनर रामचेत गौड़, महिला मोर्चा की मंडल प्रधान अनुभव कौशल, तोषी धीमान, सतीश उप्पल, महावीर गुप्ता, सुरेश पुरी, गुरचरण टिका, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हितेश गावरी, महासचिव धीरज जिंदल, मंडल प्रधान हनीष बत्ता, भाजपा मंडलाध्यक्ष राकेश सिगला, महासचिव पुनीत महावर, सन्नी गोयल, राजन कक्कड़, बटेश्वर यादव, बाल मुकंद मिश्रा, प्रताप सिंह, प्रदीप सद्दी, हिमांशु गोयल, हरकेश गोयल, मदन गुप्ता, गगन चोपड़ा, महेश गुप्ता, जगमोहन शर्मा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी