पंजाब में एक और किसान ने की खुदकुशी, राहुल गांधी से भी मिला था

सरहिंद (फतेहगढ़ साहिब) : पंजाब में एक और किसान ने आत्‍महत्‍या कर ली है। सरहिंद क्षेत्र के गांव दादूवाल माजरा गांव में सुरजीत सिहं नामक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वह भारी कर्ज व फसल बर्बाद होने से परेशान था। पिछले दिनों राहुल गांधी के पंजाब दौरे

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 10 Jun 2015 03:41 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jun 2015 04:14 PM (IST)
पंजाब में एक और किसान ने की खुदकुशी,  राहुल गांधी से भी मिला था

सरहिंद (फतेहगढ़ साहिब) : पंजाब में एक और किसान ने आत्महत्या कर ली है। सरहिंद क्षेत्र के गांव दादूवाल माजरा गांव में सुरजीत सिहं नामक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वह भारी कर्ज व फसल बर्बाद होने से परेशान था। पिछले दिनों राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान वह सरहिंद में उनसे मिला था और किसानों की हालत के बारे में बताया था। इसके बाद राहुल गांधी ने लोकसभा में भी इस मुद़्दे का उठाया था।

करीब 60 साल के सुरजीत पर करीब नौ लाख रुपये का कर्ज था। यह कर्ज उसने बैकों व साहूकारों से ले रखा था। उस पर अब कर्ज चुकाने के लिए दबाव पड़ रहा था। बैंकों से फोन आ रहे थ्ो तो साहूकार भी उसे परेशान कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, इससे वह बेहद तनाव में था। घटना के बारे में पता चलते प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सुरजीत ने करीब 30 एकड़ क्षेत्र में गेहूं व अन्य फसलों की ख्ोती की थी। इसमें छह एकड़ जमीन उसकी खुद की थी और बाकि उसने ठेके पर लेकर खेती की थी। फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन बेमाैसमी बारिश के कारण वह बर्बाद हो गई।

पिछले दिनों जब पंजाब के दौरे के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सरहिंद आए थे तो सुरजीत ने उनसे मिलकर किसानों की हालत के बारे में बताया था। उसने राहुल गांधी को बताया था कि पंजाब खासकर सरहिंंद क्ष्ेात्र में किसानों की हालत दयनीय है। धान की फसल तो सूखे से बर्बाद हो गई थ्ाी और अब गेहूं पर बेमौसमी बारिश की मार पड़़ी है। ऐसे में पर्याप्त सहायता नहीं मिली तो किसान आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।

इसके बाद राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया था। उस समय केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने राहुल गांधी के पंजाब दौरे को नाटक करार देते हुए पंजाब में किसानो की हालत को बेहतर बताया था।

chat bot
आपका साथी