मुक्तसर के व्यक्ति से 500 अफीम बरामद

मंडी गोबिदगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच सौ ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि एएसआई जसपाल सिंह व बूटा सिंह ने हवलदार शमशेर सिंह ने गश्त दौरान अमलोह रोड पुल सुआ जस्सड़ां से कच्चा शांति नगर से आल्टों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 07:30 PM (IST)
मुक्तसर के व्यक्ति से 500 अफीम बरामद
मुक्तसर के व्यक्ति से 500 अफीम बरामद

जेएनएन, मंडी गोबिदगढ़ : मंडी गोबिदगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच सौ ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है।

एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि एएसआई जसपाल सिंह व बूटा सिंह ने हवलदार शमशेर सिंह ने गश्त दौरान अमलोह रोड पुल सुआ जस्सड़ां से कच्चा शांति नगर से कार में बैठा व्यक्ति अपने हाथ में पकड़े काले रंग के लिफाफे से काला पदार्थ चाट रहा था तो पुलिस पार्टी ने उसे कार से उतार कर उसके लिफाफे को चैक किया तो उस में पांच सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपित की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव फतेहपुर मन्नियां जिला मुक्तसर के तौर पर हुई। उसके खिलाफ धार 18 /61 /85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी