130 पेटी अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

गोबिदगढ़ पुलिस ने दो लोगों को एक बलैरो गाड़ी से चंडीगड़ मार्का शराब सहित काबू किया है। एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि ये कार्रवाई हवलदार शमशेर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ सरहिद साईड इलाके से की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 07:34 PM (IST)
130 पेटी अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
130 पेटी अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

जेएनएन, मंडी गोबिंदगढ़ : गोबिंदगढ़ पुलिस ने दो लोगों को एक गाड़ी से चंडीगढ़ मार्का शराब सहित काबू किया है।

एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि ये कार्रवाई हवलदार शमशेर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ सरहिंद इलाके में की है, जहां उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली तो उससे चंडीगढ़ मार्का शराब की 130 पेटियां बरामद हुई। जोकि चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर महंगे भाव गोबिंदगढ़ के आस पास के इलाकों में बेचते थे। आरोपियों की पहचान जसमीत सिंह निवासी लुधियाना और अकुंश कुमार निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा-61,78/2एक्साईज एक्ट तहत मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी